शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरसठी पुलिस की कार्रवाई, नौ लोगों का चालान
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jun 08, 2026
- 9 views
बरसठी, जौनपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर कार्रवाई करते हुए नौ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनका चालान न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल नौ लोगों को हिरासत में लेकर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत चालान कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस द्वारा जिन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई उनमें राकेश पाठक (46) एवं गोकुल पाठक (25) निवासी बड़ेरी बड़का पुरवा, जय हिन्द प्रजापति (58), आकाश प्रजापति (26) एवं प्रीतम प्रजापति (24) निवासी बनकट (महुआरी), सुरेश कुमार प्रजापति (58) एवं रामसूरत प्रजापति (42) निवासी हंसिया, वारिस अहमद (21) निवासी लमहन थाना महाराजगंज तथा शुभम गौतम (20) निवासी बारीगांव कजरिया थाना बरसठी शामिल हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल पवित्र भूषण तिवारी, कांस्टेबल संदीप पटेल एवं रिजर्व कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।


रिपोर्टर