घर में फांसी के फंदे से लटका मिला किशोर, मौत से मचा कोहराम
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jun 08, 2026
- 29 views
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के सहाबपुर गांव में एक 17 वर्षीय किशोर की फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतला प्रसाद शुक्ला पुत्र हरिशंकर शुक्ला निवासी सहाबपुर ने बताया कि वह सोमवार को शाम करीब 4 बजे परियत बाजार गए थे। उस समय उनका पुत्र सनी शुक्ला (17 वर्ष) घर पर अकेला था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनका पुत्र घर में फांसी पर लटका हुआ है। सूचना मिलने पर शीतला प्रसाद अपने पिता के साथ तत्काल घर पहुंचे तो देखा कि सनी शुक्ला घर की छत में लगी कुंडी से गमछे के सहारे लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। परिजनों के अनुसार किशोर पूर्व में भी कई बार फांसी लगाने का प्रयास कर चुका था। पिता ने बताया कि उनका पुत्र घर में अकेला था और उसने स्वयं फांसी लगाई है। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।


रिपोर्टर