दियावां महादेव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूजन
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jun 10, 2026
- 3 views
बरसठी, जौनपुर। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दियावां महादेव मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजन-अर्चन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं देश के निरंतर विकास की कामना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि तथा राष्ट्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक रावत, संतोष मिश्रा, जितेंद्र दुबे, ब्रह्मदेव तिवारी, मुकेश सिंह, विशाल शुक्ला, रमेश दुबे, आशीष, हरीश चंद्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण की कामना के साथ हुआ।


रिपोर्टर