हिरण से टकराई बाइक, सड़क हादसे में एएनएम निभा कुमारी की मौत, बेटा घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 10, 2026
- 4 views
रोहतास । जिले के करगहर कोनार जगदतपुर पथ पर बुधवार को पीपरा खुर्द गांव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एएनएम निभा कुमारी की मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, करगहर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी निभा कुमारी सीएचसी करगहर में संविदा पर एएनएम के पद पर कार्यरत थीं। वे रोज की तरह अपने बेटे कौशल कुमार के साथ बाइक से स्वास्थ्य उपकेंद्र बभनी ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान कोनार जगदतपुर पथ पर पीपरा खुर्द के पास अचानक हिरण सामने आ गया। हिरण से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
हादसे में निभा कुमारी और उनका बेटा कौशल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने निभा कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन वाराणसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
निभा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सीएचसी करगहर में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों में भी शोक की लहर है।


रिपोर्टर