चोरी की बैटरी के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jun 12, 2026
- 26 views
बरसठी, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बैटरी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, कांस्टेबल अभिषेक यादव एवं कांस्टेबल संदीप कुमार गौड़ क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने थाना बरसठी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 229/2026, धारा 331(4), 305(4), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त साहब लाल गौतम पुत्र सभाजीत गौतम निवासी ग्राम मीरपुर, थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर को शुक्रवार सुबह करीब 5:24 बजे बरसठी रेलवे स्टेशन फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चोरी की बैटरी बरामद की। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त साहब लाल गौतम (28 वर्ष) के विरुद्ध थाना बरसठी में मुकदमा अपराध संख्या 229/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, कांस्टेबल अभिषेक यादव तथा कांस्टेबल संदीप कुमार गौड़ शामिल रहे।


रिपोर्टर