दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में थाना बरसठी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 216/2026, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त सुबराती अली पुत्र मुंशी अली (25 वर्ष) तथा मुंशी अली पुत्र स्वर्गीय फेरई अली (60 वर्ष) निवासी ग्राम महुआरी बनकट, थाना बरसठी को उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय जौनपुर में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी अजय कुमार यादव, आरक्षी अभय प्रताप तथा मुख्य आरक्षी उमाशंकर सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट