बीडीओ के बर्बर रवैया से जनता दुखित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 15, 2026
- 127 views
रोहतास। जिले में अफसरशाही चरम पर है। यहां नौकरी कम एवं हिटलर शाही अधिक चल रही है।जब गरीब गुरवा या कोई सक्षम जब अधिकारियों से अपनी काम लेकर जाते हैं। तो वैसे लोगों से अधिकारी बेरुखी से पेश आते हैं। जहां नया मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अधिकारियों की मनोदशा में थोडा भी नरमी नहीं है।जब कोई गरीब वृद्वा पेंशन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारियों से मिलते-जुलते हैं तो कोई सिवान के रंगबाज बनकर निवेदन कर्ता के साथ मारपीट एवं फर्जी केश दर्ज कराकर बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर दी जा रही है। तो कहीं अपने को अनंत सिंह के भतीजे बताकर प्रार्थी को गाली गलौज करते हुए हुए अपने कक्ष से भगा देते हैं। कोई वरीय अधिकारियों के द्वारा ऐसे अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सिर्फ सहयोग शिविर का नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है। रोहतास जिले में अधिकांश प्रखंड विकास पदाधिकारियों की सातवें आसमान पर गरीबों को देखकर गुस्सा चरम पर बना हुआ है। जिसमें सरकारी कर्मी राजपुर प्रखंड के आवास सहायक कुमार अमरेंद्र ने बीडीओ रवि राज पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि कार्यालय परिसर में बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई और लाठी-डंडे से हमला किया गया। आवास सहायक ने आरोप लगाया है कि घटना में उन्हें चोटें आई हैं और पूरे मामले का वीडियो भी सीसीटीवी में कैद है। शिकायत के बाद मामला प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। अब सवाल यह है कि अगर एक सरकारी कर्मी ही कार्यालय परिसर में सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या हाल होगा? पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


रिपोर्टर