कैमूर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां मुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन कर 196 करोड़ की 60 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 16, 2026
- 2 views
पर्यटन, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर कैमूर के लिए कई बड़ी घोषणाएं
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर:-- बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कैमूर जिले पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवानपुर प्रखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी मंदिर में विधि-विधान के साथ दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने करीब 196 करोड़ रुपये की लागत से 60 विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कैमूर जिले के विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि कैमूर की पहाड़ियों को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा और आने वाले समय में यहां हेलीकॉप्टर सेवा तथा एयरपोर्ट निर्माण की व्यवस्था की जाएगी, जिससे पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में मॉडल विद्यालयों की स्थापना की जाएगी, जहां आम लोगों के बच्चों के साथ-साथ विधायक, अधिकारी और डीएम के बच्चे भी एक समान शिक्षा प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।


रिपोर्टर