शाहपुर पुलिस मुठभेड़ की होगी न्यायिक जांच, सेवानिवृत्त हाई कोर्ट जज करेंगे जांच
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 20, 2026
- 2 views
ब्यूरो चीफ अनिल कुमार सिंह
आरा, भोजपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून 2026 को हुई पुलिस मुठभेड़ मामले में बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इस पूरे मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि न्यायिक जांच का उद्देश्य घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल करना और सच्चाई को सामने लाना है, ताकि जनता के बीच पारदर्शिता बनी रहे और न्याय सुनिश्चित हो सके।
सरकार के इस फैसले के बाद अब मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों, परिस्थितियों और पुलिस कार्रवाई की स्वतंत्र रूप से जांच की जाएगी। न्यायिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर