वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. अमरदेव सिंह के श्राद्ध में उमड़े अधिवक्ता, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 20, 2026
- 9 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर-- जिला के अधिवक्ता संघ भभुआ, कैमूर के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय अमरदेव सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में शनिवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को याद किया श्राद्ध कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व महासचिव गिरीश कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिन्हा, जितेंद्र उपाध्याय, धनंजय पाठक, रवि कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, रवि सिन्हा सहित काफी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
इस दौरान पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय अमरदेव सिंह का निधन 8 जून 2026 को पटना में हो गया था। वे वर्ष 1969 में जिला अधिवक्ता संघ भभुआ के सदस्य बने थे और जीवनपर्यंत नियमित रूप से वकालत करते रहे उन्होंने बताया कि स्व. अमरदेव सिंह लगभग 35 वर्षों तक एजीपी (एडिशनल गवर्नमेंट प्लीडर) के पद पर कार्यरत रहे और न्यायिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से अधिवक्ता समाज को अपूरणीय क्षति हुई है श्राद्ध कार्यक्रम में स्व. अमरदेव सिंह के बड़े पुत्र राकेश कुमार, जो वर्तमान में सब जज प्रथम के पद पर कार्यरत हैं, सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त किया गया स्वर्गीय अमरदेव सिंह न्यायिक क्षेत्र के एक सम्मानित एवं अनुभवी अधिवक्ता थे। उनका योगदान सदैव अधिवक्ता समाज को प्रेरित करता रहेगा मंटू पाण्डेय, पूर्व महासचिव, जिला अधिवक्ता संघ भभुआ


रिपोर्टर