बैंक अधिकारी बन केवाईसी के नाम पर बिहार से ठगी के साईबर ठग 1 वर्ष बाद उत्तर प्रदेश से हुआ गिरफ्तार

बिहार-- बक्सर जिला निवासी से बैंक अधिकारी बन केवाईसी के नाम पर ठगी का अभियुक्त 1 वर्ष बाद उत्तर प्रदेश से हुआ गिरफ्तार। बक्सर जिला साइबर थाना अंतर्गत कार्यरत आरक्षी निरीक्षक संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम से मिली जानकारी के अनुसार। दिनांक- 03. 05. 2025 को विनोद कुमार भगत, पिता श्री सच्चिदानंद भगत के द्वारा साइबर थाना बक्सर को सूचना दिया गया, कि दिनांक-- 16 अप्रैल 2025 को मोबाइल फोन पर ठग द्वारा बैंक अधिकारी बन केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करने के बाद 237484 रुपए 32 पैसा निकासी कर लिया गया ‌। जिस संदर्भ में बक्सर साइबर थाना कांड संख्या 23 /25 दिनांक- 03.05. 2025 अनुसंधारित कर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया, जिस क्रम में आरक्षी अधीक्षक द्वारा आरक्षी उपाधीक्षक सह साईबर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार कश्यप के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया जिस मामले में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए उक्त कांड के मुख्य अभियुक्त यशवंत कुमार पिता स्वर्गीय राम अवतार ग्राम रामपुर रामदास थाना पसगंवा जिला खीरी उत्तर प्रदेश निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट