तिलौथू के लाल अभिषेक कुमार बने डीएसपी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 21, 2026
- 3 views
रोहतास। जिले के तिलौथू प्रखंड के लिए यह गर्व और सम्मान का क्षण है। क्षेत्र के होनहार युवा अभिषेक कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और लगन के बल पर डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) का प्रतिष्ठित पद प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और पूरे तिलौथू का नाम रोशन किया है।
अभिषेक कुमार की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि उनके पिता गोपाल मुखिया जी के वर्षों के संघर्ष, संस्कार और समाज सेवा की भावना का भी परिणाम मानी जा रही है। गोपाल मुखिया जी लंबे समय से जनहित एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और उनके मार्गदर्शन व प्रेरणा ने अभिषेक कुमार को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
क्षेत्र के लोगों ने अभिषेक कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही दिशा में किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है।
सभी क्षेत्रवासियों की ओर से अभिषेक कुमार जी को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। उम्मीद है कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन कर समाज और राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


रिपोर्टर