डोंबिवली में वाहन चोर गिरफ्तार, दो ऑटो और एक स्कूटी बरामद
- Rohit R. Shukla, Journalist
- Jul 06, 2026
- 21 views
डोंबिवली। विष्णुनगर पुलिस थाना की डीबी टीम ने वाहन चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो ऑटो रिक्शा और एक स्कूटी सहित कुल 2.70 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सीआर नंबर 136/26 में दर्ज ऑटो रिक्शा चोरी के मामले में आदर्श रोहिदास बागडे (25), निवासी कुंभार खानपाड़ा, डोंबिवली पश्चिम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से इस मामले में चोरी गई ऑटो रिक्शा बरामद कर ली गई। आगे की जांच में आरोपी ने अन्य वाहन चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर अंबरनाथ पुलिस थाना के सीआर नंबर 199/26 में चोरी हुई एक स्कूटी तथा सेंट्रल पुलिस थाना के सीआर नंबर 268/26 में चोरी गई एक अन्य ऑटो रिक्शा भी बरामद कर ली गई। इस कार्रवाई में विष्णुनगर पुलिस की डीबी टीम ने कुल दो ऑटो रिक्शा और एक स्कूटी, जिसकी अनुमानित कीमत 2.70 लाख रुपये है, जब्त की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी एक शातिर वाहन चोर है और उसके खिलाफ पहले से विष्णुनगर, नौपाड़ा और कोपरी पुलिस थानों में वाहन चोरी के तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में जांच कर रही है।


रिपोर्टर