पॉक्सो व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

बरसठी (जौनपुर)। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धनीपुर तिराहे के पास से वांछित अभियुक्त शैलेश कुमार (22) पुत्र विनोद कुमार, निवासी ग्राम सरायविक्रम, पोस्ट सुखलालगंज, थाना बरसठी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना बरसठी में मु.अ.सं. 267/2026 के तहत धारा 64(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, आरक्षी विमलेश प्रजापति, मुकेश कुमार तथा बृजेश सोनी शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट