चोरी के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार

बरसठी (जौनपुर)। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 500 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे और हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार बिंद की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सौरभ मिश्रा उर्फ सिधेस उर्फ गोलू (18) पुत्र रमाशंकर मिश्रा, निवासी ग्राम सरावा, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त थाना बरसठी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 271/2026 के तहत धारा 305(आ) एवं 317(2) बीएनएस में वांछित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के 500 रुपये भी बरामद किए गए।आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे एवं हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार बिंद शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट