केरल की युवक की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 07, 2026
- 44 views
रोहतास।बिहार में केरला के युवक की मौत हो गयी।रोहतास के पायलट बाबा धाम में उसका शव फंदे से लटका मिला।
पायलट बाबा धाम के बाहर युवक की मौत, केरल का रहने वाला था अभिजीत केडी
बिहार के रोहतास जिले में स्थित प्रसिद्ध पायलट बाबा धाम के मुख्य प्रवेश द्वार पर उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब वहां एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ।इस सनसनीखेज घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत मुफ़स्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फौरन शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
केरल का रहने वाला था मृतक। पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में मृतक युवक की शिनाख्त केरल राज्य के एर्नाकुलम जिले के निवासी अभिजीत केडी (30), पिता मोहन केडी के रूप में की गई है। मुफ़स्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला खुदकुशी का लग रहा है। धाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला है कि युवक सोमवार रात वहां पहुंचा था।सोमवार रात करीब 10 बजे पायलट बाबा धाम के पास एक दुकान के बाहर बांस के सहारे फंदा लगाकर युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।


रिपोर्टर