स्कूली बच्चों को सुरक्षित माहौल देने के लिए 'पॉक्सो एक्ट जागरूकता अभियान' का आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 09, 2026
- 6 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर----- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवहर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिवहर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला न्यायाधीश दीपक कुमार के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायाधीश ललन कुमार रजक के आदेशानुसार प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल शिवहर के प्रांगण में एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अधिकार मित्र मोहन कुमार के द्वारा बताया गया कि पॉक्सो एक्ट यह एक विशेष कानून है यह कानून 18 साल से कम उम्र की सभी लड़कियों (और लड़कों) को यौन अपराधों से पूर्ण सुरक्षा देता है। केवल शारीरिक शोषण ही नहीं, बल्कि किसी का पीछा करना, अश्लील इशारे करना, फब्तियां कसना या यौन मंशा से देखना भी पॉक्सो के तहत गंभीर अपराध हैं। उन्हें बताएं कि कानून इतना सख्त है कि इसमें दोषियों को गैर-जमानती वारंट और उम्रकैद या फांसी तक की सजा होती है। डिजिटल और सोशल मीडिया सुरक्षा 8वीं से 10वीं की छात्राएं स्मार्टफोन और सोशल मीडिया आदि पर बहुत सक्रिय रहती हैं। उन्हें डिजिटल खतरों से आगाह कराया गया l ऑनलाइन ग्रूमिंग के बारे में बताया कि अनजान लोग इंटरनेट पर पहले दोस्त या हमदर्द बनकर बात करते हैं, फिर तस्वीरें मांगते हैं। छात्राओं को समझाएं कि वे इंटरनेट पर किसी भी 'अदृश्य' दोस्त पर भरोसा न करें l अपनी कोई भी निजी फोटो, स्कूल यूनिफॉर्म में तस्वीर या लाइव लोकेशन किसी के साथ शेयर न करें। साइबर पोर्नोग्राफी बच्चों की अश्लील तस्वीरें/वीडियो बनाना, देखना या अपने फोन में रखना (भले ही वह किसी ग्रुप में आई हो) पॉक्सो के तहत एक दंडनीय अपराध है l
बताया गया कि मदद के लिए माता-पिता या पसंदीदा शिक्षक से बात करें। चाइल्डलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 और डालसा हेल्पलाइन 15100 उन्हें इन नंबरों के बारे में बताएं और यह भी स्पष्ट करें कि इन नंबरों पर शिकायत करने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाता है।पोक्सो ई-बॉक्स उन्हें बताएं कि वे इंटरनेट के माध्यम से राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की वेबसाइट पर जाकर सीधे ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकती हैं।अधिकार में तो मेनका कुमारी के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा संचालित सभी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक सिंह, मोहम्मद सिलाउद्दीन, नवीन प्रकाश पल्लवी कुमारी एवं बच्चे उपस्थित रहे l


रिपोर्टर