35.2 लीटर देशी शराब और 4.68 लाख रुपये के साथ एक गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 17, 2026
- 52 views
ब्यूरो चीफ संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- मोहनियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के शुक्लपिपरा गांव स्थित शिवम कुमार के घर से 35.200 लीटर देशी शराब तथा 4,68,500 रुपये नकद बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी शिवम कुमार, पिता राजेश पासी, निवासी शुक्लपिपरा, थाना मोहनियां, जिला कैमूर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामद नकदी और शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बरामद नकदी के स्रोत तथा अवैध शराब के कारोबार से उसके संबंधों की भी जांच की जा रही है।


रिपोर्टर