1103.4 लीटर देशी-विदेशी शराब सहित पिकअप जप्त, तस्कर फरार

पुसौली के पास गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन जब्त कर प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो चीफ संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर:-- जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसौली के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन संख्या UP 67 AT 6381) को जब्त कर लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 1103.4 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद हुई।

हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर मौके से फरार हो गए। इस मामले में कुदरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार शराब तस्करों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट