शराब के नशे में हंगामा करने वाले दो युवक गिरफ्तार


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास। इन्द्रपुरी थाना पुलिस ने एनएच-2सी सड़क पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लालू भुईया, पिता मोहन भुईया, निवासी ग्राम पटनवा भुईया टोला और रंजीत सिंह, निवासी ग्राम पटनवा कला, दोनों थाना इन्द्रपुरी जिला रोहतास के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शराब के नशे में एनएच-2सी सड़क पर हो-हल्ला कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।


आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें माननीय न्यायालय में न्यायिक उपस्थापन के लिए भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट