केंद्रीय विद्यालय में 11वीं कक्षा में नामांकन का मिला अंतिम मौका। 27 तक जमा करें आवेदन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 23, 2026
- 4 views
सीबीएसई के दूसरे बोर्ड के रिजल्ट के बाद बढ़ी तिथि,रिक्त सीटों पर होगा प्रवेश
रोहतास।केंद्रीय विद्यालय सासाराम में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु एक अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। विद्यालय में कुछ सीटें रिक्त होने तथा अन्य बोर्डों के परिणाम घोषित होने के बाद पात्र विद्यार्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ायी गयी है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 27 जुलाई तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा है कि सीबीएसई के अतिरिक्त अन्य बोर्डों के परिणाम आने के बाद कई विद्यार्थी अब प्रवेश के लिए पात्र हुए हैं। इन्हीं विद्यार्थियों को अवसर देने तथा रिक्त सीटों को भरने के लिए आवेदन की तिथि बढ़ायी गयी है। यह इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर है। प्राचार्य ने कहा है कि आवेदन पत्र विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। भरा हुआ आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ विद्यालय कार्यालय में जमा करना होगा।


रिपोर्टर