गया जंक्शन पर आरपीएफ-जीआरपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 24, 2026
- 15 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी------- यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया।
सहायक सुरक्षा आयुक्त एस.के. सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव तथा जीआरपी थाना प्रभारी शिव कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों और जवानों ने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, दोनों फुटओवर ब्रिज, डेल्हा साइड सर्कुलेटिंग एरिया और मुख्य सर्कुलेटिंग एरिया का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पूरे स्टेशन परिसर में व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि गया रेलवे स्टेशन पर स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम लगातार निगरानी कर रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा का माहौल उपलब्ध कराया जा सके।


रिपोर्टर