जन शिक्षकों के क्षमता वर्धन और नेतृत्व विकास के लिए प्रशिक्षण आयोजित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jul 27, 2026
- 68 views
राजगढ़ । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ में 13 से 17 जुलाई, 2026 और 20 से 24 जुलाई, 2026 तक दो चरणों में पांच दिवसीय जन शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जन शिक्षकों की भूमिका विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने 'शिक्षकों को सतत शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे ।
प्रशिक्षण में राज्य से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स श्री सुरेश दांगी, श्री कमल बासोदिया, श्री योगेश शुक्ला, श्री देवी लाल मालवीय, श्री अशोक दांगी, एपीसी श्री प्रवीण सक्सेना द्वारा 21 वीं सदी के कौशल एनईपी और एनसीएफ विषय, टीम बिल्डिंग एवं संघर्ष प्रबंधन, साइबर सेफ्टी एंड पोक्सो एक्ट, एसएमसी का सुदृढ़ीकरण, शैक्षणिक मेंटरिंग एवं ऑन साइट सपोर्ट जोयफुल लर्निंग पाठ सहगामी क्रियाएं आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया और आईसीटी विद्यालय के परिप्रेक्ष्य में एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर श्री गजेंद्र सिंह खींची ने प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के तृतीय दिवस पर सीमेंट भोपाल से श्रीमती सीमा महाजन द्वारा प्रशिक्षकों को मार्गदर्शन के लिए प्रश्नोत्तरी के माध्यम से फीडबैक प्राप्त करके कहां की आप अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ शिक्षा की गुणवत्ता के विकास में सार्थक सिद्ध होंगे।डायट प्राचार्य एवं प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमति शीला पाटोदिया द्वारा संबोधित किया गया कि बदलते परिप्रेक्ष्य में शिक्षा केवल पाठ्य पुस्तक आधारित न होकर कौशल संवेदनशीलता रचनात्मक एवं व्यवहारिक ज्ञान पर आधारित हो गई है ऐसी स्थिति में आप लोगों से आशा है कि आप एक मार्गदर्शक, प्रेरक और शैक्षणिक सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।
जिला शिक्षा केंद्र से जिला परियोजना समन्वयक श्री आर.के. यादव ने संबोधन में सीएसी के दायित्व, कार्य प्रणाली, 'नेतृत्व क्षमता, शैक्षणिक सुधार पर विस्तृत चर्चा की गई । प्राचार्य श्रीमती शीला पाटोदिया, डीपीसी श्री आर.के. यादव, डाइट व्याख्याता श्री कमलेश शर्मा एपीसी श्री ओ.पी. नामदेव द्वारा जन शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरण कर प्रशिक्षण का समापन किया।


रिपोर्टर