पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलेन में हुआ निशुल्क साइकिल वितरण
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jul 29, 2026
- 128 views
तलेन
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को नगर तलेन के पीएम श्री विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह रुहेला एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्री नारायण सिंह यादव द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गुरु पूजन कर किया गया। प्राचार्य श्री अशोक कुमार पाटीदार के द्वारा सभी अतिथियों का तिलक एवं पुष्पहार पहनाकर पहनाकर कर स्वागत किया गया इस अवसर पर कुल 50 छात्र-छात्राओं* को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि "गुरु का अर्थ है अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाने वाला। शिक्षा ही समाज की उन्नति का आधार है। आज गुरु पूर्णिमा के दिन साइकिल वितरण कर हम यह प्रयास कर रहे हैं कि कोई भी बच्चा दूरी के कारण स्कूल जाने से वंचित रहे। साइकिल मिलने से छात्राओं को विशेष राहत मिलेगी और बालिका शिक्षा को भी प्रोत्साहन मिलेगा।" तथा शासन की ओर से मिलने वाली समस्त प्रकार की छात्रवृत्ति , स्कूटी लैपटॉप वितरण आदि योजनाओं के बारे में बताया। वही नगर परिषद अध्यक्ष श्री नारायण सिंह यादव के द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर छात्र-छात्राओं को अच्छा पढ़ने ,परीक्षाओं में अच्छे अंक लाकर अपने नगर एवं माता-पिता का नाम रोशन करने तथा छात्रों को सरकार एवं शासन के द्वारा दी जाने वाली योजना के बारे में बताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह रुहेला अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्री नारायण सिंह यादव विशेष अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विनोद यादव विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री चंदर सिंह यादव उस्ताद , श्री शिव प्रसाद जी शर्मा, पार्षद श्री कैलाश नारायण यादव, वरिष्ठ पत्रकार श्री अवध नारायण उपाध्याय,श्री मानसिंह यादव फौजी सरकार, एल्डरमैन श्री रमेश राठौर,श्री पवन यादव, पत्रकार श्री प्रमोद सिंह राजपूत गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों के योगदान को सराहा।
कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकगण,कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र छात्रा मौजूद थे। मंच संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक अनिल कुमार यादव ने किया एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षक श्री प्रमोद सिंह पवार ने व्यक्त किया।


रिपोर्टर