छात्रों को नैतिक मूल्यों की दी शिक्षा , नशा मुक्त भारत अभियान तहत दिलवाई शपथ


तलेन 


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय तलेन के द्वारा - तलेन के मास्टर माइंड एकेडमी , संस्कार कान्वेंट स्कूल ,  सागर पब्लिक स्कूल  में संस्था के आमंत्रण पर क्लास 9 से लेकर 12 वीं के बच्चो को नैतिक मूल्यों की वैल्यू जीवन में क्यू जरुरी है इस विषय पर शिक्षा दी एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई । इस अवसर पर अपने उदबोधन में  सेवाकेंद्र की संचालिका  ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी ने बताया कि नैतिक मूल्य हमारे चरित्र का निर्माण करते है । बालक - बालिकाओं को एक्टीविस्ट के माध्यम से हमें ईमानदारी ,  सत्यनिष्ठा और बड़ों  का आदर करना चाहिये तथा आध्यात्मिकता से जुड़ने की बात कही  , 

दीदी जी ने बताया कि युवाओं में सोशल मिडिया के अत्यधिक उपयोग से संवेदनशीलता  कम होने पर होने वाले दुष्परिणाम से दूर रहने की शिक्षा दी गई । तथा आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नैतिक शिक्षा का होना जरुरी है साथ ही दीदी जी ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने  एवं ना नशा करने और ना दुसरो को करने देने पर जोर दिया अंत में सभी को नशे से दूर रहने की शपथ ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी के द्वारा

 दिलाई l

 कार्यक्रम की शरुआत माँ सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर परमात्मा कि याद से कि गई । अंत में सभी स्कूल के प्राचार्य को ईश्वरीय सौगात भेट कि गई , साथ ही लक्ष्मी दीदी जी के द्वारा नगर परिषद एवं पुलिस स्टाप को सयुक्त रूप से नशा मुक्त कि शपथ दिलाई 

 कार्यक्रम में तलेन नगर परिषद के  ( सीएमओ ) सूर्य प्रकाश झाला मुख्य रूप से तथा स्कूल की सभी स्टाप एवं ब्रह्माकुमारी संस्था बी.के देव दीदी , अरुण अग्रवाल , बहन काजल सोनी , मालती श्रीवास ,  यशोदा बहन यादव ,  कैलाश सेन , हरिओम यादव तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट