कैमूर आरक्षी अधीक्षक ने किया मोहनियां थाना का औचक निरीक्षण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 04, 2026
- 163 views
लिया थाना की कार्यप्रणाली का गहन जायजा दिया महत्वपूर्ण निर्देश
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर----- पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने सोमवार को मोहनिया थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के अभिलेखों, अपराध पंजी, मालखाना, हाजत, सीसीटीवी व्यवस्था, आगंतुक कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था तथा साफ-सफाई की बारीकी से जांच की।
एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए सभी अनुसंधानकर्ताओं को मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी मामले में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को अभिलेखों का नियमित संधारण, थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।
कैमूर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी थानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा, ताकि पुलिस व्यवस्था अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बन सके।


रिपोर्टर