चेहल्लुम को लेकर एसपी रौशन कुमार का सख्त निर्देश


रोहतास। जिले में आगामी चेहल्लुम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने सभी संबंधित कमेटियों एवं आयोजकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।


एसपी ने कहा कि चेहल्लुम से जुड़े सभी आयोजक एवं कमेटियां प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही, नियमों की अनदेखी अथवा उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने विशेष रूप से छोटे ताजिया निकालने वाले आयोजकों को निर्देश देते हुए कहा कि बिना लाइसेंस अथवा प्रशासनिक अनुमति के ताजिया जुलूस नहीं निकाला जाएगा। यदि कोई बिना अनुमति या लाइसेंस के ताजिया निकालता है अथवा प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


एसपी रौशन कुमार ने सभी आयोजकों एवं आम नागरिकों से अपील की कि चेहल्लुम के अवसर पर आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखें तथा प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट