हत्या के नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, अग्रेतर कार्रवाई जारी

संवाददाता पारसनाथ दुबे की रिपोर्ट 

 डेहरी (रोहतास)---- अनुमंडल के अकोढ़ीगोला थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 284/26 में दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार यह प्राथमिकी 04 अगस्त 2026 को दर्ज की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अकुली भुईया उर्फ अक्लू राम उर्फ झमट के रूप में हुई है। उम्र लगभग 50 वर्ष है। पिता का नाम स्वर्गीय कुसन भुईया है। पता ग्राम नहर पर बराढ़ी गोला पीएचईडी बोरिंग, थाना अकोढ़ीगोला, जिला रोहतास है।

थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि उक्त कांड भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 103/61(2)/3(5) के अंतर्गत दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट