दहला मोड़ के पास 40.10 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार, बाइक जब्त
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 08, 2026
- 21 views
दुर्गावती संवाददाता पिन्टु तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती/कैमूर:--- गुप्त सूचना के आधार पर दुर्गावती पुलिस ने दहला मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए 40.10 लीटर शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, लाल रंग की पैशन प्लस मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर UP 67O 3355 पर सवार राजा खान (19 वर्ष), पिता फिरोज खान, तथा सुंदर सिंह (28 वर्ष), पिता मुराहु बिंद, दोनों ग्राम कोटसा, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से 8.1 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 32 लीटर देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर