ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

 दुर्गावती(कैमूर)---- थाना क्षेत्र के गोरार के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान परमजीत राम (30 वर्ष), पिता शंकर राम, ग्राम कोहारी, थाना भभुआ, जिला कैमूर निवासी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि परमजीत राम बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान गोरार के पास वह ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट