करमचट थाना में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर थानाध्यक्ष ने किया झंडा तोलन

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर-----  राष्ट्र 80 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में उत्साह और देशभक्ति के साथ मना रहा है। इसी क्रम में कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत करमचट थाना परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

झंडोत्तोलन के बाद मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पूरा थाना परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया। राष्ट्रगान के दौरान पुलिसकर्मी अनुशासन के साथ सावधान की मुद्रा में खड़े रहे और तिरंगे को सलामी दी।


समारोह के दौरान थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन देश के लिए गौरव और सम्मान का दिन है। स्वतंत्रता हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहते हुए आम लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही आम लोगों से भी शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर थाना परिसर में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

करमचट थाना परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और तिरंगे के सम्मान में पुलिसकर्मियों ने सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस के गौरव को और बढ़ाया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट