जलजमाव से परेशान खरेंदा पंचायत, मुखिया-उप मुखिया ने किया स्थल निरीक्षण, नाली सफाई के दिए निर्देश
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 16, 2026
- 3 views
संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)------- रामपुर प्रखंड के खरेंदा पंचायत अंतर्गत खरेंदा गांव में पिछले कई दिनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। बरसात का पानी नाली में फंसने के कारण सड़कों पर कीचड़ और गंदगी फैल गई है।
समस्या को देखते हुए रविवार को खरेंदा पंचायत के मुखिया दीपक कुमार और उप मुखिया अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह ने संयुक्त रूप से खरेंदा गांव में मंटू यादव के घर से राधा बिंद के घर तक स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों ने नालियों की स्थिति देखी और मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों को तुरंत नाली की सफाई करने का निर्देश दिया।
इस दौरान मुखिया ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि पंचायत की योजना में नाली पर ढक्कन डलवाने का प्रस्ताव पास कर । बहुत जल्द नालियों पर ढक्कन लगवाने का काम शुरू किया जाएगा, जिससे जलजमाव और गंदगी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
स्थानीय लोगों ने मुखिया-उप मुखिया के इस पहल की सराहना की और जल्द काम शुरू करने की मांग की।


रिपोर्टर