प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस जगह-जगह

जगह-जगह शासनिक प्रशासनिक पदाधिकारीयों समेत जनप्रतिनिधियों ने किया ध्वजारोहण 

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर--- जिला के कुदरा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, पंचायत भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस दौरान लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। 


प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र राम, थाना परिसर में थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी, नगर पंचायत पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा पदाधिकारी रीता कुमारी तो भदौला पंचायत के ग्राम कचहरी पर पंच सरपंच संघ प्रदेश महासचिव सह भदौला पंचायत के सरपंच


दिलीप कुमार सिंह, देवराढ़ कलां खुर्द पंचायत सरकार भवन पर मुखिया मीरा देवी सहित सभी पंचायत के सरपंच व मुखिया के द्वारा अपने-अपने पंचायत के ग्राम कचहरी पंचायत सरकार भवनों पर ध्वजा रोहण किया गया।तिरंगा फहराए जाने के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति मय हो उठा। ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट