डालमियानगर झंडा चौक मैदान मे 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, प्रबंधक ए आर वर्मा ने फहराया तिरंगा


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डिहरी रोहतास ।उद्योग डालमियानगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  

कार्यक्रम का आयोजन झंडा चौक मैदान में किया गया।  

सुबह ठीक 8:30 बजे रोहतास उद्योग के प्रबंधक ए आर वर्मा ने ध्वजारोहण किया।  

इस अवसर पर उद्योग के कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड उपस्थित रहे।  

ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का माहौल बनाया।  

प्रबंधक ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।  

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश आज आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है।  

पेट्रोल और गैस की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।  

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर भारत पर भी पड़ा है।  

इस वजह से आम लोगों का जीवन कठिन हो गया है।  

उन्होंने कहा कि डालमियानगर की समस्याएं भी किसी से छिपी नहीं हैं।  

यहां सड़कों की खराब स्थिति, नाली और गली की दिक्कतें बड़ी समस्या बनी हुई हैं।  इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है की रोड जल्द बन जाए डेहरीनगर परिषद को बनाना है

प्रबंधन इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।  

हमारा प्रयास है कि यहां रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।  

कर्मचारियों के बकाया भुगतान पर भी उन्होंने जानकारी दी।  

कहा कि कर्मचारियों को 4% शुद्ध ब्याज के साथ भुगतान किया जाएगा।  

नवंबर-दिसंबर तक कुछ राशि मिलने की उम्मीद है।  

इसके लिए पटना हाई कोर्ट से से लगातार बातचीत की जा रही है।  

  

कार्यक्रम देशभक्ति नारों के साथ संपन्न हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट