खिलाड़ियों की चयन हेतु ट्रायल का आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 16, 2026
- 2 views
रोहतास। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत संचालित एकलव्य राज्य आवासीय बास्केटबॉल एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र,बालक, न्यू स्टेडियम फजलगंज,सासाराम में खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन ट्रायल में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के बालक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, फिटनेस एवं संबंधित खेल की दक्षताओं का परीक्षण किया गया।
इस संदर्भ में खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि चयन ट्रायल में कुल 65 बालक उपस्थित हुए। चयन प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों एवं खिलाड़ियों की खेल क्षमता के आधार पर पारदर्शी तरीके से की जा रही है। चयनित खिलाड़ियों को एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में बेहतर प्रशिक्षण,खेल सुविधायें एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा है कि इस केंद्र का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करना तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। इस दौरान बास्केटबॉल प्रशिक्षक शशि प्रताप सिंह,एथलेटिक्स प्रशिक्षक रानू कुमार सिंह,मनोज कुमार,अरविंद सिंह,राकेश कुमार राय,प्रेम प्रकाश,संजू सिंह,विंध्याचल कुमार,प्रभात पाठक,सोनी कुमारी,पवन कुमार,कारण कुमार, शशि रंजन,अभिषेक कुमार शशांक कुमार तथा अभिमन्यु कुमार सहित अन्य लोगों ने चयन ट्रायल को बखूबी सम्पन्न कराया।


रिपोर्टर