भगवान विमलानंद पुस्तकालय भवन भलुनीधाम में झण्डोतोलन संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 16, 2026
- 3 views
रोहतास।श्री यक्षिणी भोजपुरी साहित्य समिति भलुनीधाम द्वारा स्थापित एवं संचालित भगवान विमलानंद पुस्तकालय भलुनीधाम में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। समिति के अध्यक्ष सर्वदेव ओझा एवं सचिव हर्षनाथ पाण्डेय की उपस्थिति में समिति के वयोवृद्ध सदस्य लीलाधर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर समिति के वरिष्ठ सदस्यगण - राजगृही ओझा, लक्ष्मीकांत दूबे सहित अन्य ग्रामिण एवं स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे


रिपोर्टर