रोहतास के नए एसपी से मिले डेहरी बार के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडे उर्फ मुटूर पांडे विधि-व्यवस्था पर हुई चर्चा


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मिस्टर राज से डेहरी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडे उर्फ मुटूर पांडे ने अपने अधिवक्ताओं के साथ उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की।


इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उन्होंने नए एसपी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।


बातचीत के क्रम में जिले की वर्तमान विधि-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।


पूर्व अध्यक्ष ने डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर अपने सुझाव भी रखे।


उन्होंने कहा कि पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय से आम जनता को त्वरित न्याय मिलने में मदद मिलेगी।


नए एसपी ने भी सभी के सुझावों को गंभीरता से सुना और सहयोग का आश्वासन दिया।


उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।


इस मौके पर उनके साथ अधिवक्ता संजय तिवारी, नीरज चतुर्वेदी महेंद्र पांडे, अभय दुबे और मनोज पांडे मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट