शांति व्यवस्था भंग की आशंका पर दो गिरफ्तार

बरसठी पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत की कार्रवाई, न्यायालय भेजे गए दोनों आरोपी


बरसठी, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई शांति व्यवस्था के दृष्टिगत की।

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अम्बीश कुमार सिंह थाना कार्यालय में पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में अजय तिवारी पुत्र सभाजीत तिवारी, उम्र करीब 38 वर्ष तथा विनोद कुमार पुत्र त्रिलोकीनाथ, उम्र करीब 37 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान संबंधित न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अम्बीश कुमार सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार कन्नौजिया तथा कांस्टेबल सच्चिदानन्द शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट