फोर्स में शामिल होकर ही आएगा वास्तविक जीवन का आनंद : पंकज कुमार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 22, 2026
- 3 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी। 27 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित चौथे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में 47वीं बटालियन सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट पंकज कुमार ने कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों के लिए अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत सफलता की पहली सीढ़ी है। वास्तविक जीवन जीने का आनंद तब आएगा, जब आप देश की सेवा के लिए सशस्त्र बलों में शामिल होंगे। उन्होंने कैडेटों को सेना और अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती के अवसरों तथा इसके लिए आवश्यक तैयारी की जानकारी भी दी।
उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों में पहले से ही अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित होती है। यदि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर मेहनत करें तो देश की रक्षा करने वाली विभिन्न सेनाओं और सुरक्षा बलों में अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में 27 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल भूपेश पठानिया ने सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट पंकज कुमार को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सरदारी लाल, ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा सहित एनसीसी के अधिकारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में कैडेट मौजूद थे।


रिपोर्टर