मोहनियां में 8.9 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, टेंपो से 30.240 लीटर शराब बरामद

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट 


कैमूर:-- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनियां थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन और दूसरे को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई में मोहनियां थाना क्षेत्र के मल्लाह टोली निवासी कृष्ण कुमार, पिता अशोक ठाकुर को 8.9 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने आफताब आलम, पिता आलम फारूकी, निवासी बरकत नगर, थाना मोहनियां को टेंपो में छिपाकर शराब ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान टेंपो से 8 पीएम शराब की 168 बोतलें बरामद हुईं। प्रत्येक बोतल 180 एमएल की है, जबकि बरामद शराब की कुल मात्रा 30.240 लीटर बताई गई है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपितों से पूछताछ करने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट