कुदरा NH-19 भभुआ मोड़ के समीप ट्रक, कंटेनर और यात्री बस में जोरदार टक्कर

कुदरा NH-19 भभुआ मोड़ के समीप ट्रक, कंटेनर और यात्री बस में जोरदार टक्कर

हादसे में बाल-बाल बचे यात्री मौके पर मची अफरा-तफरी व्यवस्थित बस स्टैंड की मांग

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर----- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र से  NH-19  भभुआन मोड़ के समीप ट्रक, कंटेनर और यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर, हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि इस सड़क दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। यात्री बस में सवार लोग बाल-बाल बचे घटना की सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए यातायात व्यवस्था को संभालने में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार कुदरा ओवरब्रिज, भभुआ मोड़ के समीप NH-19 पर  कंटेनर आगे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे यात्री बस आगे निकलने का प्रयास किया।

हादसे में शामिल ट्रक चालक पंकज यादव, निवासी अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश ने घटना के संबंध में बताया कि आगे एक कंटेनर तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही यात्री बस ने ओवरटेक करने के क्रम में अचानक ब्रेक लगा दिया


ट्रक चालक के अनुसार, अचानक ब्रेक लगने की वजह से पीछे से आ रहे ट्रक को संभालने का मौका कम मिला। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, इसलिए बस को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने अपना संतुलन खो दिया और ट्रक आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराया।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक और कंटेनर दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक और कंटेनर की टक्कर के बाद यात्री बस का चालक मौके से बस लेकर निकल गया। इस कारण बस में सवार यात्रियों या बस चालक की स्थिति के बारे में तत्काल विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी।

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति का जायजा लिया पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों सहित ट्रक चालक से घटना की जानकारी ली।

NH-19 पर बसों के रुकने से बढ़ रहा हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुदरा के भभुआ मोड़ के समीप सड़क दुर्घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। NH-19 जैसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री बसों के अचानक रुकने, यात्रियों को उतारने और चढ़ाने तथा ओवरटेक करने के दौरान दुर्घटना का खतरा लगातार होता रहता है।

लोगों का आरोप है कि कुदरा नगर क्षेत्र में समुचित और व्यवस्थित बस स्टैंड की व्यवस्था नहीं होने के कारण मोहनिया की तरफ से आने वाली यात्री बसें NH-19 पर ही रुक जाती हैं। यात्रियों को चढ़ाने और उतारने के लिए बसों के सड़क किनारे या मोड़ के आसपास रुकने से हाईवे पर पीछे से आने वाले वाहनों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है

ऐसे में तेज रफ्तार से आने वाले ट्रक, कंटेनर और अन्य भारी वाहनों के सामने अचानक बस के रुकने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है

स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए बसों के लिए निर्धारित और व्यवस्थित बस स्टैंड की तत्काल आवश्यकता है।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट