तलेन में धुमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, बरसते पानी के बीच निकली भव्य शोभायात्रा


तलेन । शुक्रवार को नगर में तलेन श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। बरसते पानी की बीच श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति यादव अहिर समाज के तत्वाधान में नगर में  श्री भगवान कृष्ण की  भव्य शोभायात्रा निकल गई । शोभा यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर  यादव मोहल्ले से बैंड बाजे ढोल डीजे के साथ प्रारंभ हुई । शोभा यात्रा  नगर के प्रमुख मार्गो से होकर  निकली  ।  बससते पानी के बीच  शोभा यात्रा में युवाओं व लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। ढीजे ,ढोल व बैंड जमकर नाचते झुमते रहे।

इस शोभा यात्रा  में   भगवान श्री कृष्ण की नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पूजा अर्चना की गई ।शोभा यात्रा का नगर में जगह-जगह , श्री महाकाल मित्र मंडल , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तलेन , नगर परिषद, एसबीएस कॉलेज, ज्ञान मंदिर आदि  संस्थान व संगठनो द्वारा   केले व पुष्प वर्षा   भव्य स्वागत किया गया।  इस शोभा यात्रा में शामिल बने पात्र भालु व पांडा आकर्षण का केंद्र रहे। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची । जहां पर  समाज के प्रतिभाशाली छात्रों जिन्होंने 10वीं और 12वीं में  85 प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त किया उन सभी छात्रों को सम्मान पत्र प्रदान कर  सम्मानित किया गया। तत्पश्चात महाआरती हुई तथा  प्रसाद वितरण के साथ ही शोभायात्रा का समापन हुआ। वहीं रात्रि में नगर के सभी मंदिरों में भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव धूमधाम के साथ माना गया। वही मटकी फोड़ का व   भजन संध्या का आयोजन  किया गया। रात्रि में मंदिरों में 12:00 बजे महाआरती के प्रसाद वितरण हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट