काशी क्षेत्र मंत्री बने डॉ. अभिषेक रावत पासी, मछलीशहर में जोरदार स्वागत
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 05, 2026
- 3 views
मछलीशहर (जौनपुर)। भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. अभिषेक रावत पासी को काशी क्षेत्र का मंत्री बनाए जाने पर मछलीशहर में उत्साह की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पार्टी संगठन में अपनी सक्रियता, सहज व्यवहार और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के लिए पहचान बनाने वाले डॉ. अभिषेक रावत पासी को पार्टी नेतृत्व ने अब काशी क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जिला महामंत्री के रूप में संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वह लगातार कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच समय देकर उनकी समस्याओं को सुनने तथा लोगों के सुख-दुख में शामिल होने के लिए जाने जाते हैं। पासी समाज से आने वाले डॉ. रावत का जनता और कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव उनकी सबसे बड़ी ताकत माना जाता है। उनकी नई जिम्मेदारी की खबर मिलते ही मछलीशहर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने एक ऐसे सक्रिय और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी है, जो संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. रावत की कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और जनता के बीच उनकी सक्रियता का लाभ अब पूरे काशी क्षेत्र को मिलेगा। काशी क्षेत्र मंत्री की जिम्मेदारी मिलने को उनके राजनीतिक एवं संगठनात्मक कद में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी के रूप में देखा जा रहा है। स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, महेंद्र यादव, केपी मिश्रा, सुदर्शन सिंह, स्कंद पटेल, रणविजय सिंह, संतोष सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने डॉ. अभिषेक रावत पासी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया।


रिपोर्टर