पांच मुकदमों के आरोपी पर प्रशासन सख्त, तीन माह के लिए किया जिला बदर

बरसठी, जौनपुर । जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के हंसिया गांव निवासी राहुल बिंद पुत्र लाल चंद बिंद के खिलाफ प्रशासन ने जिला बदर की कार्रवाई की है। राहुल के खिलाफ बरसठी थाने में पांच मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। प्रशासन के आदेश पर उसे तीन माह के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है।

सोमवार को पुलिस टीम राहुल बिंद के घर पहुंची। इसके बाद गांव में माइक से अलाउंस कराने के साथ डुगडुगी पिटवाकर जिला बदर की सार्वजनिक सूचना प्रसारित कराई गई। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि राहुल बिंद को तीन माह की निर्धारित अवधि तक जिले की सीमा से बाहर रहना होगा। पुलिस के अनुसार जिला बदर की लिखित सूचना स्थानीय थाने में देने के बाद ही राहुल को जिले से बाहर जाना होगा। निर्धारित तीन माह की अवधि पूरी होने के बाद ही वह जिले में वापस आ सकेगा। इस दौरान जिले की सीमा में प्रवेश करने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने राहुल विंद को जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। गांव में डुगडुगी पिटवाकर सार्वजनिक ऐलान किए जाने से क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा बनी रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट