खंड विकास अधिकारी वर्षा वंग ने किया पौहा गौशाला का औचक निरीक्षण

चारा, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था मिली संतोषजनक


बरसठी (जौनपुर)। बरसठी विकासखंड के पौहा गांव स्थित गौशाला का मंगलवार को खंड विकास अधिकारी वर्षा वंग ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण, चारे की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 133 गोवंश संरक्षित मिले। गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध पाया गया। उन्हें नियमित रूप से चूनी-चोकर, भूसा एवं हरा चारा दिए जाने की व्यवस्था भी मिली। गौशाला में करीब 450 क्विंटल भूसा भंडारित पाया गया। गौशाला परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली। वहीं गोवंशों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी सुचारु पाई गई। खंड विकास अधिकारी ने गोवंशों की स्थिति और उनके रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी  ने संबंधित कर्मचारी को निर्देश दिया कि गौशाला में चारे और स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता निरंतर सुनिश्चित की जाए। नियमित साफ-सफाई कराने के साथ प्रत्येक गोवंश की उचित देखभाल एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट