लंबित कांडों का प्रभार नहीं सौंपने पर 33 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन रोका


रोहतास ।जिले में लंबित कांडों के अनुसंधान में लापरवाही को लेकर एसपी राज ने बड़ी कार्रवाई की है। स्थानांतरण के बाद लंबित कांडों का प्रभार नए अनुसंधानकर्ताओं को नहीं सौंपने वाले 33 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन गुरुवार शाम तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया।


एसपी राज ने बताया कि स्थानांतरण के बाद संबंधित पदाधिकारियों को अपने पास लंबित कांडों का प्रभार नए अनुसंधानकर्ताओं को समय पर सौंपना था। लेकिन 33 पदाधिकारियों द्वारा अब तक प्रभार नहीं सौंपा गया। इससे लंबित मामलों के अनुसंधान में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है।


उन्होंने कहा कि कांडों का प्रभार समय पर नहीं सौंपे जाने से अनुसंधान प्रभावित हो सकता है। पुलिस विभाग में इस तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी के मद्देनजर संबंधित 33 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से धारित करने की कार्रवाई की गई है।


एसपी ने स्पष्ट किया कि लंबित कांडों के अनुसंधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य में शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट