हरियाणा से सुपौल ले जाई जा रही लगभग 80 लाख की 5310 लीटर अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 20, 2026
- 6 views
पुलिस ने कंटेनर ट्रक से 592 पेटी शराब बरामद कर चालक को पकड़ा, शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क की जांच शुरू
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद उत्पाद विभाग अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब की एक बड़ी खेप जब्त करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ से बिहार के सुपौल जा रहे एक मिनी कंटेनर ट्रक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस बल हैरान रह गया। ट्रक के अंदर छिपाकर रखी गई कुल 592 पेटियां बरामद की गईं, जिनमें से 5310 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 80 लाख रुपए बताई जा रही है, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ही कंटेनर चालक सह तस्कर को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा राज्य के चरखी दादरी जिले के चरखी गांव निवासी 28 वर्षीय अक्षय कुमार (पिता: मनेश) के रूप में हुई है। चेक पोस्ट के उत्पाद प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इस शराब की विशाल खेप को चंडीगढ़ से लोड करके सुपौल सप्लाई करने ले जा रहा था। पुलिस ने शराब और कंटेनर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब इस बात की गहनता से तफ्तीश कर रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे सुपौल और हरियाणा के कौन-कौन से मुख्य सरगना शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सीमावर्ती इलाकों और राजमार्गों पर चौकसी और बढ़ा दी गई है।


रिपोर्टर