नकली दरोगा फर्जी कमांडो सहित पांच गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 27, 2026
- 4 views
रोहतास।शिवसागर थाना पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट की साजिश रच रहे एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नकली दारोगा और फर्जी पुलिस कमांडो समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर की रात पखनारी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक कार में सवार कुछ लोग पुलिस का रौब दिखाकर लूट की योजना बना रहे थे। सूचना मिलने के बाद विशेष टीम ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान एक आरोपी बिहार पुलिस दारोगा की डबल स्टार वाली वर्दी में मिला, जिसकी नेम प्लेट पर ‘RAJNISH SINGH’ लिखा था। दूसरा आरोपी कमांडो की वर्दी में था, जबकि तीन अन्य सादे कपड़ों में थे। जांच और पूछताछ में उनके फर्जी पुलिसकर्मी होने का खुलासा हुआ।
पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार और फर्जी पुलिस से जुड़े सामान भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण सिंह, दिवाकर कुमार सिंह उर्फ दिवाकर मौर्या, विरेन्द्र कुमार, इशरार आलम और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनमें दिवाकर सिंह के खिलाफ पटना के शास्त्री नगर थाने में पहले से मामला दर्ज है।


रिपोर्टर