डेहरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी, तैल चित्र पर किया माल्यार्पण


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास। कांग्रेस कार्यालय, गांधी स्मारक (डेहरी) में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जन्म जयंती नगर कांग्रेस के तत्वाधान में मनाई गई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार सिंह ने की। जबकि अकोढ़ीगोला प्रखंड अध्यक्ष श्री मनोज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रोहन लाल गुप्ता, अनिरुद्ध सिंह, ललित सिन्हा, रविशंकर पांडेय, नसरुद्दीन आलम, सफदर हुसैन अंसारी, खलील अंसारी, लालू कुशवाहा, लाल साहेब, श्रीमती कालिंदी श्रीवास्तव, पूनम देवी, अधिवक्ता सुनील कुमार उर्फ पप्पू, विनोद सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सभी नेताओं ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।


वक्ताओं ने कहा कि इन दोनों महापुरुषों ने भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाई। उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट