परियत से तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 28, 2026
- 54 views
बरसठी (जौनपुर)। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया,
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना बरसठी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 371/2026 में धारा 191(2), 191(3), 190, 333/109(1), 110, 324(4), 115(2), 352, 351(3) व 3(5) बीएनएस तथा मुकदमा अपराध संख्या 372/2026 में धारा 191(2), 191(3), 190, 132, 121(1), 352, 351(3), 324(4), 125(1) बीएनएस एवं 7 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों में रिकास गौतम (24), विजय कुमार गौतम (36) और प्रतीक (34), सभी निवासी परियत थाना बरसठी, शामिल हैं। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में हुई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल उमाशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल अमरेश कुमार कुशवाहा एवं महिला कांस्टेबल अंकिता शामिल रहीं।


रिपोर्टर